← Back to Listings

महिला दिवस पर बालिकाओं को सिखाये योगा एवं आत्मरक्षा के गुर: सी.आई.टी

Published on: March 08, 2017
News, Latest, Education
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सी0आई0टी0 परिसर में आयोजित स्वरक्षा सर्वोपरि कार्यक्रम में विधार्थियों को स्वरक्षा के गुर सिखाये गयें। सी0आई0टी0 फिल्स एवं विधार्थी परिषद् के तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें फिटनेस एक्सपर्ट श्री आर0एस0 राजपूत ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर के साथ योगा का अभ्यास कराया। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में स्वयं सुरक्षित रखे जाने के बारे में अवगत कराया। उन्होने बताया कि आज वर्तमान समय में महिलाओं को सुरक्षित रहने के लिये आत्मरक्षा की अत्यन्त आवश्यकता हैं। उन्होने कहा कि महिलाये आज स्वतंत्र नही हैं। आये दिन ऐसे संकट चुनौती देते रहते हैं। इससे निपटने के लिये बालिकाओं की आत्मरक्षा की जरूरत होती हैं। काॅलेज व्याख्याता रूकसाना सैफी, हेमलता अग्रवाल, नेहा, स्वाति, वैशाखी, सोनल, कामिनि, हिना ने भी इस कार्यशाला का लाभ उठाया।