← Back to Listings

अगर उमीदवार खोटा है, तो हमारे पास NOTA है: मतदाता जागरूक रैली, माउंट आबू

Published on: November 15, 2014
News
15/11/2014 माउंट आबू (राज.), माउंट आबू ग्राम वासियों द्वारा मतदाता जागरूक रैली का सफल आयोजन आज सांय 6:00 आबू ग्राम वासी एवं आबू टाइम्स के कार्यकर्ताओ द्वारा 'मतदाता जागरूक' रैली का सफल आयोजन किया गया, रैली में आबू वासियों ने जोर शोर से भाग लिया, सभी ग्राम वासी नेहरु सर्किल, पोस्ट ऑफिस समीप एकत्रित हुए जहा पर ग्राम वासियों ने अपने विचार मीडिया के सामने रखे | मोके पर कांग्रेस पार्टी वार्ड न. 16 एवं 18 के उमीद्वार श्री भारत सिंह राठौर एवं भरत लालवानी ने इस रैली का समर्थन करते हुए कहा की वह मतदाताओ का अपना हर एक वादा लिख के देनो को तेयार है, रैली को आगे बढ़ाते हुए हाथो में कैंडल लेकर, 'अगर उमीदवार खोटा है, तो हमारे पास नोटा है', आओ मतदान करे, आबू का विकास करे जैसे नारे लगाते हुए एवं जागरूकता पर्चे बाटते हुए, जागरूगता रैली के शरिख ग्राम वासी माउंट आबू मुख्य बाज़ार से होते हुए, चाचा म्यूजियम के सामने से होते हुए नक्की झील पर रैली का समापन किया गया | मतदाता जागरूक रैली का मुख्य उद्घदेश्य है, आबू के मतदाओ को मतदान के लिए जागरूक करना एवं अपना मत का सही उपयोग करना है, अतः ग्राम वासियों की मांग हे की चुनाव के उमीदवार द्वारा किये जाने वाले हर वादे का लिखित पत्र प्रस्तुत किया जाये जिसमे की स्पस्ट रूप से यह लिखा हो की अगर वो अपने वादा निभाने में नाकाम रहे तो वह अपने पद से तुरंत इस्तीफा देंगे | matdata-jaagruk-rally-mount-abu