← Back to Listings
दौहरे हत्याकांड़ का आरोपी तीन दिन के रिमांड़ पर: माउण्ट आबू
05/02/2015 माउण्ट आबू, वर्ष 2014 के अगस्त माह के अंत में देलवाड़ा में अग्नेश्वर महादेव मंदिर में देर रात्रि में पुजारी व चौकीदार की हत्या करने वाले तीन फरार आरोपियों में से दूसरा आरोपी उदयपुर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। इस आरोपी को माउण्ट आबू पुलिस ने उदयपुर से हिरासत में लिया आई और न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने इस आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड़ पर सौप दिया है ।
पुलिस निरीक्षक सज्जन सिंह के अनुसार देलवाड़ा मर्डर मिस्ट्री में कुल तीन आरोपी थे। जिसमें पहला आरोपी तो हत्याकांड़ के कुछ दिनों के बाद ही गिरफ्त में आ चुका था। दूसरा आरोपी गेनी उर्फ गेनिया पुत्र हीमा गरासिया निवासी जोगीवड़, पुलिस थाना कोटड़ा जिला उदयपुर में अन्य अपराध के सिलसिले में उदयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। जिसकी शिनाख्त भी देलवाड़ा के दौहरें हत्याकांड़ में होना पाई गयी थी। इससे अन्य आरोपी व हत्याकांड़ के पीदे की गुत्थी के राजपाश करने के प्रयास किए जाएंगे।
News Courtesy: Kishan Vaswani
Edited By: Er. Sanjay