← Back to Listings

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने आबूरोड, शांतिवन के वैश्विक सम्मेलन में की शिरकत [देखे विडियो]

Published on: September 28, 2019
Latest, News
आबूरोड़ (लईक अहमद) । शांतिवन में वैश्विक सम्मेलन में पाकिस्तान का नाम लिए बिना पाकिस्तान को साधा निशाना। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने शांतिवन में चल रहे वैश्विक सम्मेलन में पाकिस्तान का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा। नायडू ने कहा कि भारत ने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया है। हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की है। लेकिन आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों का विरोध करना होगा। नायडू ने कहा कि नई आशाओं के साथ नया भारत आकर ले रहा है। नई तकनीक के साथ हमे अपने आध्यात्मिक मूल्य नहीं खोना है। ब्रह्माकुमारीज पूरे विश्व को भारत की संस्कृति से परिचय करवा रही है। धर्म के नाम पर हो रही हिंसा को रोकने के लिए ब्रह्माकुमारीज का सहयोग जरूरी है। उपराष्ट्रपति आध्यत्म से एकता, शांति और समृद्धि विषय पर आयोजित ग्लोबल कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे। आबू रोड़ स्थित शांतिवन में सम्मेलन चल रहा है।कॉन्फ्रेंस में 140 देशों के राजनेता, आध्यत्मिक गुरु, कलाकार, विशिष्ट व्यक्ति पहुंचे हैं। मंच पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान के मंत्री सुखराम विश्नोई भी मौजूद थे।