उदयपुर ने जीता अंडर 17 ओपन राज्य स्तरीय फूटबॉल टूर्नामेंट
Published on: October 18, 2019
Latest, News
माउंट आबू | चार दिन से माउंट आबू में चल रही ओपन अंडर 17 बालक वर्ग राजस्थान राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ, इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 33 में 31 जीलो ने भाग लिया एवं एक जोधपुर ओपन की टीम ने भी भाग लिया, आज हुए फाइनल मुकाबले में उदयपुर की टीम ने बाड़मेर की टीम को 2-1 से हराया वही हनुमानगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही |
प्रतियोगिता की अध्यक्षता कर रहे मांगी लाल काबरा ने इस प्रतियोगिता का श्रेह एस.डी.एम डॉ रविन्द्र गोस्वामी, नगर पालिका चेयरमैन सुरेश थिंगर, नगर पालिका मंडल, व प्रियोगिता की तैयारी के दौरान साथ देने वाले सभी कार्यकर्ताओ को दिया |