← Back to Listings

आदिवासी महिलाओ ने रेली निकाल किया महिला शक्ति का प्रदर्शन

Published on: March 13, 2016
News, Latest
आबूरोड। नारी शक्ति आदिवासी महिला संघ द्वारा रेली निकाल महिला शक्त् िका प्रदर्शन किया गया। शनिवार की सुबह नारी शक्ति आदिवासी महिला संघ , एम पावर व प्रदान स्व्यं सेवी महिला संगठन के नेतृत्व मे आबूरोड पंचायत की समस्त आदिवासी महिलाओ द्वारा रेली निकाली गई। रेली को दो भागो मे बांटा गया, पहले भाग मे भाखर क्षेत्र की महिलाओ द्वारा लुनियापुरा दरगाह से रेली प्रारंभ कि गई, दूसरे भाग मे मावल, सांतपुर, जाम्बूडी, सियावा, सूरपगला, भेसासिंह, वासडा, मृगथला, गिरवर, दानबोर सहित अन्य पंचायतो से आई महिलाओ ने सांतपुर स्कूल के बहार से रेली निकाली। रेली शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई कृषि मंडी पहुंची। रेली मे महिलाओ ने अपने हाथो मे नारी शक्ति, भू्रण हत्या, नारी शिक्षा सहित अन्य स्लोगन लिखी तख्तीया व नारी शक्ति के नारे लगाते हुये निकली। संपादक लैएक अहमद, आबूरोड