← Back to Listings

ट्रेवर्लस- ट्रोले की टक्कर 2 की मौत, 12 घायल

Published on: July 15, 2016
News, Latest, Accident
आबूरोड। राजस्थान बोर्डर के समीप गुजरात के इकबालगढ़ के पास हुआ हादसा, ट्रेवर्लस की बस ट्रोले से टकराई, भीषण टक्कर में बस मे सवार दो यात्रियो की मोके पर ही मोत जबकि 12 घंभीर घायल, मोके पर पहुंची गुजरात पुलिस व स्वयं सेवी लोगो ने घायलो को तुरन्त बहार निकाल भेजा चिकित्सालय। घटना के अनुसार बुधवार अलसुबह एमआर ट्रावेल्स की बस आर.जे.19-पीबी 1869 बैंगलोर से जोधपुर जा रही थी की इकबालगढ के समीप नेशनल हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रोले से टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड गये ओर बस पूरी तरह से बिखर गई, टकराने कि आवाज से समीप के लोगो सहित अन्य वाहन चालको ने तुरन्त प्रभाव से बचाव कार्य शुरू कर स्थानिय पुलिस को सुचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगो की सहायता से बस मे फेसे यात्रियों को बहार निकाल 108 व अन्य वाहनो से राजकिय चिकित्सालय पहुंचाया वही दो यात्री अंसुबेन पत्नी काला गमेती(65) निवासी उदयपुर व समंदरसिंह पुत्र मेलासिंह राजपूत (21) निवासी जोधुपर की बस मे फंस जाने से मोत हो गई।
Advertisement
गंभीर रूप से घायल यात्रियो को प्राथमिक उपचार कर पालनपुर के लिये रेफर किया गया। पुलिस ने दोनो शवो को मोर्चरी मे रखवाकर उनके परिजनो को सुचित किया देर सांय परिजनो के अने के बाद शवो को पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनो को सोपें गये। यह हुये घायल इकबालगढ के समीप हुये हादसे में 12 यात्री घायल हुये जिनमे जीनूराम (21) सिवान, मंछाराम (23) जोधपुर, सुशीला पत्नी प्रवीण (28) दुधाडा, सोकल पुत्री खेरदीन (21) करनाटक,जामलसिंह (28) जालौर, कालू भेरा गमेती (68)नाडोल, रतनसिंह पूनमसिंह देवडा (49) नाना बाली,सवाराम नगाराम गमेती (60) उदयपुर, डालीबेन तेजाजी गमेती (45) उदयपुर, वक्ताराम तेजाजी गमेती ( 59) उदयुपर, पुनेश मांगीलाल सुथार (18)शेरगढ़, लक्ष्मण जवानजी देवासी (38) जोधपुर घायल हुये जिनमे सभी का प्राथमिक उपचार कर पालनपुर रेफर किया गया।