← Back to Listings

होटल माया माउंट आबू, के कमरे में मृत अवस्था में मिला पर्यटक

Published on: September 05, 2019
Latest, News
पर्यटन नगरी माउंट आबू के पोलो ग्राउंड के पास माया होटल में आज एक पर्यटक मृत अवस्था में मिला, माउंट आबू घुमने आया यह पर्यटक 2 दिन से माया होटल में अकेला ठहरा हुआ था जिससे आज रूम चेक आउट करना था लेकिन जब सुबह वह नहीं उठा तो पुलिस को बुलाया गया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वह वीडियोग्राफी के द्वारा रूम का ताला तुड़वाया रूम के खोलने पर पता चला कि जिस में जो व्यक्ति रह रहा था वह मर चुका था | रूम में शराब की बोतल व एक गिलास जो कि शराब से भरा पड़ा था दिखाई दिया जिससे अनदाज़ा लगाया जा रहा है की शायद ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत हो गई यह व्यक्ति गुजरात अमरेली का रहने वाला था पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके घर वालों से संपर्क किया आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है डेड बॉडी को माउंट आबू ग्लोबल हॉस्पिटल में रखवा दिया गया है |