← Back to Listings

जिले के रेवदर में तीसरा कोरोना पॉजिटिव

Published on: May 09, 2020
Latest, Corona
सिरोही | हर बीते दिन एक नए पॉजिटिव की खबर जिले में टेंसन बढ़ा रही है, दो दिन पहले सिरोही के पास नवा खेडा गाँव में पॉजिटिव केस आया था तो कल आबूरोड से एक महिल का सैंपल पॉजिटिव आया था जीसके बाद पास के पुरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था | आज फिर एक पॉजिटिव केस सिरोही जिले में सामने आया है, सी.एम.एच.ओ राजेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवदर के डबाणी गाँव का रहने वाला है मरीज़ जो की कुछ दिन पहले ही रेड जोन घोषित अहमदाबाद से राजस्थान लौटा था | वही कलेक्टर भगवती प्रसाद के आदेश पर उस इलाके में भी पुर्णतः प्रतिबन्ध लगा दिया है | इन तीन दिनों में आये पॉजिटिव केस के साथ जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या अब 3 हो गई है |