← Back to Listings

श्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य कदम पर चलते हुए नगर परिषद सिरोही सभापति श्री तारा राम जी

Published on: November 29, 2014
News
29/11/2014 सिरोही, स्वच्छ भारत, स्वच्छ राजस्थान, स्वच्छ सिरोही का सपना साकार करने सांसद देव जी पटेल, सभापति तारा राम जी माली एवं सभी सिरोही नगर परिषद पार्षद ने सिरोही को स्वच्छ बनाने का बेडा उठाया | श्री तारा राम जी माली ने आज सिरोही के सभापति का पदभार ग्रहण किया, और समय व्यर्थ ना करते हुए ग्रीन सिटी - क्लीन सिटी के अभियान के तहत पि. डब्ल्यू. डी कॉलोनी से सफाई अभियान की शुरुआत की एवं इसी क्रम में सफाई दस्ते एवं जे.सी.बी को भी हरी झंडी दिखाई गई जिससे की स्वच्छ सिटी के सपने को हकीकत की तस्वीर दी जा सके | इस अभियान का शुभारम्भ सांसद श्री देव जी भाई पटेल द्वारा किया गया |