← Back to Listings

राज्य की हर छात्रा को आत्मरक्षा के गुर सिखा, बलवान बनाने की सफलतम कोशिस: 'स्वरक्षा सर्वोपरि'

Published on: February 19, 2016
News, Latest
राजस्थान सरकार द्वारा 'स्वरक्षा सर्वोपरि' कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पांचवी (5) वी कक्षा से ऊपर की कक्षा में पढ़ रही छात्राओ को आत्मरक्षा के गुर सिखाये जायेंगे | यह स्वरक्षा अभियान राज्य की सभी सरकारी एंव प्राइवेट शिक्षण संस्थाओ के लिए है | स्वरक्षा के मुख्य उद्देश्य बालिकाओ को स्वम की रक्षा करने में सक्षम बनाना, साथ ही अनेको शारीरिक फायदे पहुँचाना जैसे की क्षमता और संशक्ति में बढ़ोतरी, ज्यादा लचीलापन, सशक्त शारीर, तेज़ स्फूर्ति तथा मानसिक लाभ जैसे की आत्मविश्वास में बढ़ोतरी, तनाव से पार पाना तथा मन पर काबू करना | swa-raksha-sarvopari-team इस कार्यक्रम के तहत सरकार समाज के विशाल जनसमुदाय को लाभान्वित करना चाहती है, हर शिक्षण संस्था में प्रतिदिन 1 घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, 15 फरवरी से शुरू यह अभियान 26 फरवरी को समाप्त होना है | प्रशिक्सन के मुख्य तकनिकी कोच आर.एस. राजपूत ने बताया की इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने 24 सदस्यों का एक दल बनाया है, जो प्रतिदिन छात्राओ को सिरोही जिले के सभी उच्च प्रार्थमिक विद्यालयों में कराटे व् आत्म रक्षा के गुर सिखा रहे है, प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी छात्राओ को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा |