← Back to Listings

हर्षो उल्लास से मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती: आबू पर्वत

Published on: January 12, 2015
News
12/01/2015 आबू पर्वत, अरावली की सुन्दर वेला में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती, नगर पालिका आबू पर्वत द्वारा बड़े धूम धाम से मनाई गई, एवं इस मोके पर सरकारी चिकित्सालय भी चमकाया, प्रातः 9:30 बजे से आबू पर्वत की नक्की झील पर स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान में नगर पालिका द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, आबू वासी श्री गोरव गोयल ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर रौशनी डालते हुए कई बाते बताई, उन्होंने स्वामी जी की आबू पर्वत में बिताये लम्हों का बखान करते हुए बताया की स्वामी जी का विशाल द्रष्टि कोण था और अगर हम सच्चे मन से उन्हें श्रधांजलि देना चाहते है तो हमे उनकी विशाल सोचने की समर्थता को अपने जीवन में अपनानी चाहिए. नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेश जी थिंगर द्वारा स्वामी जी की प्रतिमा को फूलो की माला पहनाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमे आबू पर्वत के विभिन्न विद्यालयों ने संस्कृतिक कार्यक्रम से वहा उपस्थित सभी लोगो का मन मोह लिया | SWAMI-VIVEKANAND-JAYANTI इस कार्यक्रम के पश्चात श्री सुरेश जी थिंगर सहित अन्य सम्मानीय पार्षद गन ने आबू पर्वत के सरकारी चिकित्सालय की सफाई की, जब नगर पालिका के सम्मानित गन बड़ी सहजता से इस चिकत्सालय की सफाई कर रहे थे तो वहा पर मोजूद नागरिक गन की जुबा पर यही लब्स थे सरकार हो तो एसी, पार्षद हो तो ऐसे और अध्यक्ष हो तो श्री सुरेश जी थिंगर जेसे | government-hospital-mount-abu-swatch-abhiyaan