← Back to Listings

इस बार सनसेट के निकट युवक ने फ़ासी खाकर की आत्महत्या

Published on: March 25, 2019
News, Latest
माउंट आबू | अभी कुछ ही दिनों पहले वेल्लिस वाक के निकट एक युवा लड़का लड़की ने फ़ासी के फंदे से लटक कर अपनी जान दी थी और आज फिर ऐसी ही कुछ घटना फिर एक बार घटित हुई है | सनसेट रोड पर एक युवक ने पेड़ पर फ़ासी का फंदा बनाकर उस पर लटक कर अपनी जान देदी, यह घटना आज ही 25 मार्च की है, घटना का पता जैसे जैसे लोगो को पता चलता गया वह भीड़ जमा होने लगी | मौके पर पहुँच पुलिस ने कार्यवाही शुरू की | पिछले कुछ दिनों की बात करे तो माउंट आबू में आत्महत्या की घटनाये आम होने लग गई है, आवश्यकता है परिवार के लोग आपस में बात करे जिससे की एक दुसरे के मन का हाल जान सके साथ ही अपने प्रिय जानो को सही समय पर ही ऐसा कुछ करने से रोकने में कामयाब हो सके |