← Back to Listings

अभी तो नक्की भरी भी नहीं थी की हादसा हो गया

Published on: August 04, 2019
Latest, News
माउंट आबू एक पर्यटन स्थल होने के कारण यहाँ की जनसँख्या सिमित है जिसके चलते यहाँ होने वाली बहुत बड़ी दिखती है खास कर बात करे आत्महत्या की तो माउंट आबू में पिछले कुछ समय में कई युवा आत्म हत्या के मामले साम ने आये जिसके पश्चात कई दल बनाये गए जिससे की युवाओं को भटने से रोका जा सके, एक समय के बाद ये मामले थम गए थे लेकिन आज प्रातः फिर एक युवक ने नक्की झील में किड कर जान देदी | जिस समय युवक झील में कूड़ा उससे कुछ ही दूरी पर पर्यटक पुलिस के जवान उपस्थित थे परंतु वह उसे बचा नहीं पाए। कुछ ही समय में युवक की मौत हो गई और नक्की के भीतर शव चला गया। सूचना मिलते ही माउंट आबू पुलिस प्रशासन थाना अधिकारी अचल सिंह अपनी जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे और बोट हाउस के गोताखोरों की मदद से युवक के शव को नक्की झील से बाहर निकाला गया। शव को निकालने के बाद उसे मगरमच्छ गार्डन बोर्ड के द्वारा ले जाया गया जहां पर उसके परिजनों को सूचना की गई और बुलाया गया ,पुलिस ने जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि युवक नारायण पुत्र वजाजी पावर हाउस ग्लोबल अस्पताल के पास रहता था जिसकी उम्र करीब 19 वर्ष थी। शव को राजकीय अस्पताल में रखवाया गया जहां पर शव का पोस्टमार्टम होगा और पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल कर रही है कि आखिरकार इस आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही है।।