← Back to Listings

सीआईटी महाविद्यालय में छात्रसंध कार्यकारणी का हुआ गठन

Published on: October 11, 2021
Latest
आबूरोड। सीआईटी महाविद्यालय में मतदान के द्वारा छात्र प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। इस मतदान में वी.पी., जनरल सेक्रेटरी, जोइंट सेक्रेटरी के चुनाव हुये। यह मतदान इलेक्ट्रोनिक वोटिंग के जरिये किया गया। यह अपने आप में नवीनतम सफल प्रयोग था। कॉलेज प्रशासन एवं छात्र कल्याण समिति के तत्वाधान में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया पुरी की गई। प्रत्याशियों के बीच काटे की टक्कर रही। सभी प्रत्याशियों ने अभियांत्रिकी के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं से अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। निदेशक श्री तेजस शाह ने नतीजे घोषित किये। सिविल इंजिनियरिंग के रघुनाथाराम वी पी के पद पर विजयी रहें। जनरल सेक्रेटरी सिविल इंजिनियरिंग के कुणाल परमार बने। जोइंट सेक्रेटरी के पद पर इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग के विक्रम कुमार विजयी रहे। महाविधालय की तकनिकी क्लब एडीआरसी के अध्यक्ष मैकेनिकल बं्राच के गौरव, सचिव कार्तीक को मनोनित किया गया। साथ ही सीआईटी फ ील्स क्लब में इलेक्ट्रिकल ब्रांच के कुलदीप सिंह अध्यक्ष एवं कम्प्यूटर सांइस इंजिनियरिंग की साक्षी अग्रवाल को सचिव तथा माइण्ड रिपल क्लब में सिविल इंजिनियरिंग के गुलाम कुरैशी को अध्यक्ष एवं सिविल इंजिनियरिंग के करनराज सिंह वाघेला को सचिव मनोनीत किया गया। सभी विजयी एवं मनोनीत प्रत्याशियों को निदेशक तेजस शाह ने शपथ दिलाते हुये कर्मठता से कार्य करने तथा अपने पद की गरिमा बनाये रखने को प्रेरित किया।