← Back to Listings

सैंट पॉल’स स्कूल, स्कूल कि बस टकराई, 7 बच्चे 2 शिक्षक घायल

Published on: October 19, 2014
News
सिरोही। आगरा से शैक्षणिक भ्रमण करके लौट रही स्कूल बस की एक ट्रक से टक्कर हो गयी। इस हादसे में 7 बच्चे और 2 शिक्षक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक छात्रा और एक शिक्षक को उदयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सिरोही की सैंट पॉल’स स्कूल के विद्यार्थियों का एक समूह आगरा शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए थे। रविवार को लौटते समय सवेरे करीब सात बजे जिले के पालडी एम थाने के पास एक ट्रक उसके बस के चालक की तरफ के हिस्से से टकराते हुए चला गया। इस हादसे में विद्यार्थी तन्वी, योगिता, आर्यन, ऐश्वर्या,वैभव और तन्मय तथा इस दल के साथ गयी शिक्षिका अरुणा व्यास और शिखा घायल हो गयी। दुर्घटना पालडी एम और सिरोही के बीच में नवनिर्मित टोल नाके से करीब आधा किलोमीटर सिरोही की और हुई। हादसे के दौरान बस को बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर पर चढ़ गयी। दुर्घटना के दौरान अधिकांश बच्चे सो ही रहे थे।