← Back to Listings

सेंट पाॅल्स स्कूल, आबूरोड के 10 वीं के विद्यार्थियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Published on: July 15, 2020
Latest, News

दिनांक 15 जुलाई, 2020 को सी.बी.एस.ई. द्वारा 2019-2020 कक्षा 10 वीं के परिणाम में सेन्ट पाॅल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल आबूरोड़ का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

इसके अंतर्गत विद्यालय में कक्षा 10 वीं के छात्र आकाश रावल ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, अमित सिंह ने 94% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा छात्र लोहार मनोजकुमार ने 91ः अंक और हिंकल सोनी ने 91% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा विद्यालय के 70 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से तथा अन्य छात्र द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण हुए।

संस्था के अध्यक्ष बन्नालाल जी जाट, निदेशक सांवरमल जाट एवं प्रधानाचार्य श्रीमति सपना सिंह चैहान ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।