← Back to Listings

सेन्ट पाॅल्स काॅलेज, आबूरोड में विदाई समारोह आयोजित

Published on: March 03, 2020
Latest, News
सेन्ट पाॅल्स काॅलेज ऑफ़ साइन्स एण्ड मैनेजमेंट आबूरोड़ के प्रांगण में सीनियर छात्र-छात्राओं के विदाई (फेयरवल) समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के निदेशक श्री सांवरमल जी जाट एवं श्रीमती सरिता जी जाट ने भारतीय परम्परानुसार मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तिलकवंदन एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर काॅलेज के जुनियर छात्र-छात्राओं ने विदाई समारोह 2020 में उपस्थित अपने सीनियर छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार रंगारंग नृत्य, गायन प्रस्तुत कर वातावरण को रमणीय बना दिया। इसके अलावा मनोरंजक खेलों तथा गतिविधियों के माध्यम से सीनियर छात्र-छात्राओं को उत्साहित एवं प्रसन्नचित कर दिया। कार्यक्रम में मंच पर काॅलेज के सीनियर छात्र-छात्राओं द्वारा रेम्प वाॅक प्रस्तुत कर वातावरण को अनोखा एवं प्रभावपूर्ण बना दिया। समारोह 2020 में मुख्य अतिथि संस्था के निदेशक श्री सांवरमल जी जाट ने सीनियर छात्र-छात्राओं को अलग अलग खिताब से सम्मानित किया जिसमें छात्र स्वरूप सिंह को ‘‘मिस्टर फेयरवेल’’, छात्रा सलोनी को ‘‘मिस फेयरवेल’’, छात्र प्रशांत मारू को ‘‘मिस्टर काॅस्ट्यूम’’, छात्रा निकिता मिश्रा को मिस काॅस्ट्यूम के खिताब प्रदान किए। इसके अलावा छात्रा निकिता शर्मा को ‘‘फेस ऑफ़ द इव’’ का खिताब प्रदान किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि संस्था के निदेशक श्री सांवरमल जी जाट ने काॅलेज के सीनियर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की संस्था के अध्यक्ष श्री बन्नालालजी जाट ने काॅलेज के सभी सीनियर छात्र-छात्राओं को अपने आशीर्वादस्वरूप शुभकामनाएं प्रेषित की।