← Back to Listings

सेंट जाॅन्स स्कूल में ’साइक्लिंग कोर्ट’ का शुभारंभ

Published on: October 18, 2018
News, Latest
आबूरोड, 15 अक्टूबर। सेंट जाॅन्स स्कूल प्राचार्या उमाश्याम के अनुसार आज प्रातःकाल संस्था निदेशक के. ए. श्याम कुमार के अपने कर कमलों द्वारा हरी झंडी दिखाकर ’साइक्लिंग कोर्ट’ का उद्घाटन किया । साइकिल के प्रयोग के अनेकाएक देखते हुए स्कूल के मैदान में एक ’साइक्लिंग कोर्ट’ बनाने का निश्चय किया गया । साइकिल के प्रयोग से स्वास्थ्य ठीक रहता है, मोटापा व कोलेस्ट्राॅल कम होता है, किशोरावस्था में व बालावस्था में इसके प्रयोग से लम्बाई भी बढ़ती है । इन सबके अतिरिक्त आज के समय में यदि सभी लोग आने-जाने में इसका प्रयोग करें तो प्रदूषण की समस्या भी दूर हो सकती है । इन सब कारणों से साइकिल के प्रयोग के प्रति सभी विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए ही ’साइक्लिंग कोर्ट’ का शुभारंभ किया गया । विद्यालय परिसर में कक्षा के.जी. वर्ग से लेकर कक्षा 12वीं तक के विभिन्न आयु वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए 25 साइकिलों का प्रबंध किया गया । विद्यार्थी अपने खेल के पीरियड में खेलों के साथ ही प्रशिक्षक की देख-रेख में साइकिल का भी लुत्फ उठा सकेंगे । इस अवसर पर स्कूल के खेल मैदान में सभी शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित थे ।