← Back to Listings

सेंट जाॅन्स स्कूल द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन

Published on: July 15, 2017
News, Education
आबूरोड, 15 जुलाई । महात्मा गाँधी राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार संस्था, पुणे द्वारा आयोजित ’अखिल भारतीय राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रतियोगिता परीक्षा’ सेंट जाॅन्स स्कूल में सम्पन्न करवाई गई । इस प्रतियोगी परीक्षा में कक्षा प्रथम से दसवीं तक के 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया, विद्यार्थियों ने हिन्दी परीक्षा के माध्यम से अपना लेखन, बौद्धिक, व्याकरण, तार्किक ज्ञान का परिचय दिया, इस परीक्षा के आयोजन में अध्यापिका अर्चना मिश्रा, सीमा रमानी, ललिता मिश्रा व श्रीमती नीतू गौड़ ने अपना योगदान दिया ।