← Back to Listings

इन्ट्रेक्ट क्लब ऑफ सेंट जॉन्स स्कूल के छात्रों ने किया उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण

Published on: July 05, 2017
News
आबूरोड, 04 जुलाई । इन्ट्रेक्ट क्लब ऑफ सेंट जॉन्स स्कूल, आबूरोड के छात्रों ने गत 9 वर्षों की भॉंति इस वर्ष भी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में से खाली रहे पन्नों की सजिल्द कॉपियॉं तैयार करवाकर समीपवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कैमलरॉक, तलहेटी में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 के असुविधाग्रस्त छात्रों को शिक्षण कार्य हेतु कॉपियॉं वितरीत की, जिसमें वह अपना लेखन कार्य कर अपनी शिक्षा को बगैर किसी बाधा के पुर्ण कर सकें । कैमलरॉक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इन्ट्रेक्ट क्लब ऑफ सेंट जॉन्स स्कूल के द्वारा किए गए कार्यां की भूरि-भूरि प्रशंसा की, और कहा कि, इससे इस विद्यालय के छात्रों का मनोबल बडे़गा, इन छात्रों में शिक्षा के प्रति रूचि भी बडे़गी। इन्ट्रेक्ट क्लब ऑफ सेंट जॉन्स स्कूल के छात्रों ने विद्यालय के छात्रों को पढ़ाई व लेखन में सुधार के लिए भी प्रोत्साहित करते हुए नियमित अभ्यास की सीख दी, जिससे वे निरन्तर आगे की ओर बढ़ते रहेंगे ।