← Back to Listings

2023 तक सिरोही सहित राजस्थान में होंगे 15 नये मेडिकल कॉलेज: रघु शर्मा

Published on: March 19, 2021
Latest
सिरोही | सिरोही विधायक ने फिर अपनी तीव्र कार्यशैली का प्रमाण दिया, देखा गया है विधायक लोढ़ा ने जब भी कोई मुद्दा विधानसभा में उठाया है तो उस मुद्दे को तब तक नहीं छोड़ा की जब तक उस मुद्दे पर कोई फैलसा आ जाये | सिरोही जिले को विकास की राह पर तीव्रता से आगे लेजाने को अग्रसर लोढ़ा ने पूर्व में उठाये गये मेडिकल कॉलेज के मुद्दे को एक बार फिर चिंगारी दी | संयम लोढ़ा के प्रसन का उत्तर देते हुए चिकित्सा एवं स्वस्थ मंत्री रघु शर्मा ने बताया की कॉलेज का टेंडर इसी हफ्ते हो जायेगा व 2023 तक सिरोही सहित प्रदेश में 15 नये सरकारी मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र शुरू कर दिये जायेंगे |