← Back to Listings

सिरोही जिला कलेक्टर ने दिसम्बर माह कोरोना गाइडलाइन्स लागू करने के दिये आदेश

Published on: November 30, 2020
Latest, Corona
सिरोही | राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के लिए दिसम्बर माह की कोरोना गाइडलाइन्स जारी कर दी गई है जिसे आज सिरोही जिला कलेक्टर ने अपनी मोहर लगाकर जिले में लागू करने के निर्देश दे दिये है | नई कोरोना गाइडलाइन्स के मुताबित राज्य के कंटेंटमेंट जोन में लॉकडाउन रहेगा तो वही नॉन-कंटेंटमेंट जोन में रिहायते रहेगी | स्कूल 31 दिसम्बर तक बंद रहेंगे, सिनेमा हॉल भी 31 तक बंद रखने के आदेश है, विवाह के लिए मेल के जरिये उपखंड मजिस्ट्रेट को सुचना देनी होगी साथी सभी कोरोना सेफ्टी गाइडलाइन्स की पालना करते हुए 100 से अधिक अथिति नहीं होने चाहिये | वही फेस मास्क और सार्वजानिक स्थल पर आपसी दुरी बनाये रखने पर बल दिया गया है | सम्पूर्ण गाइडलाइन्स के लिए निचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे :- दिसम्बर माह की कोरोना सेफ्टी गाइडलाइन्स