← Back to Listings

राज्य मंत्री श्री ओटा राम जी देवासी के माउंट आबू आगमन पर भव्य स्वागत

Published on: October 29, 2014
News
29/10/2014 माउंट आबू, (राज.), गोपालन एवं देवस्थान बोर्ड के राज्य मंत्री माननीय श्री ओटा राम जे देवासी के माउंट आबू पधारने पर आबू वासियो एवं भारतीय जनता पार्टी माउंट आबू द्वारा भव्य स्वागत किया गया | स्वागत कार्यक्रम के दोरान मंत्री ने अपने संबोधन में माउंट आबू को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भरपुर सहयोग देने का वादा करते हुए विशवास दिलाया की माउंट आबू नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनावे ताकि माउंट आबू का हर क्षेत्र में सम्पूर्ण विकास किया जा सके | ota-ram-ji-mount माननीय मंत्री महोदय ने गौमाता की माहिमाँ का भाखान करते हुए बताया की "गोमाता आवारा नहीं हे बल्कि गोमाता को संभालने वाले अपनी असमर्थता के चलते गोमाता का सुचारू रूप से पालन नहीं कर सकते हे " इस मुददे पर माननीय मंत्री जी ने गोमाता की रक्षा के लिए एक हेल्प लाइन बनाने की बात कही, जिसके फलस्वरूप आम आदमी हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर गोमाता पर हो रहे अत्याचार की सुचना दे सकेंगे | lumbaramji-otaramji-virendraji-chauhan www.AbuTimes.com की टीम माननीय राज्य मंत्री श्री ओटाराम जी देवासि, सिरोही जिला अध्यक्ष श्री लुम्बाराम जी चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री श्री वीरेंद्र सिंह चोहान, विधायक श्री समाराम जी का तहे दिल से स्वागत एवं अभिनन्दन करती है |