← Back to Listings

राम नवमी के उपलक्ष में शौर्य जागृति सेना ने आबूरोड़ में बुलंद किया राम नाम का जयकारा

Published on: April 06, 2017
News, Latest
आबूरोड़| राम नवमी के उपलक्ष शौर्य जागृति सेना के सदस्यों ने पिछले वर्ष के भाती इस वर्ष भी विशाल शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया, जुलुस में हजारो के तादाद में उमड़े श्रद्धालुओ ने ढोल नगाड़े की धुन पर आबू रोड़ में शोभा यात्रा निकाली, यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु "जय जय श्री राम" के नारे लगते हुए आगे बढे |

 

 

पिछले वर्ष से दोगुना उमड़ा श्रदालुओ का हुजूम: रवि शर्मा इस वर्ष दोगुना उमड़े श्रधालुओ के जोश में कोई कमी नहीं है, सभी राम भक्ति में लीन होकर शोभा यात्रा में भाग ले रहे है और आशा करते आने वाले समय में ये हुजूम चोगुना होगा | मुस्लिम समाज ने सरबत पिलाकर जुलुस का किया स्वागत जहा देश के कुछ कोनो में आज भी लोग धर्म के नाम पर आपस में लड़ते झगड़ते है वही हमेशा की तरह आबूरोड़ के मुस्लिम समाज ने फिर राम भक्तो को शरबत पिलाकर कोमी एकता का नारा बुलंद किया अतः जुलुस में मौजूद राम भक्तो ने "हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई सब आपस में भाई भाई" के नारे लगाये |

 

आबूटाइम्स की न्यूज़ लिंक अपने मोबाइल पर पाने के लिए सब्सक्राइब करे अपना न. हमारी वहाट्सएप ब्रोडकास्ट लिस्ट में, 9462874806 इस न. को आबूटाइम्स के नाम से सेव कर फिर अपना नाम व अपने शहर का नाम व्हाट्सकरे |

 

ADVERTISEMENT