← Back to Listings

शनिभगवान की शोभायात्रा निकली

Published on: March 13, 2016
News, Latest
आबूरोड। जुनी खराडी स्थित शनिभगवान की वर्ष गांठ पर भतो् द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जूनी खराडी से शनिवार सुबह के समय शुरू हुआ इस शोभायात्रा में कई धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। शोभायात्रा के आगे घुड़सवार व ऊंट सवार केसरिया पताका लहराते चल रहे थे। शोभायात्रा में शनि भगवान के चित्र को रथ पर सवार होकर भक्त गण चल रहे थे। शनि के भक्तों ने पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शनि भगवान से मंगलकामनाएं की। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियो को लोगों ने खूब सराहा। शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा आनन्देेश्वर मंदिर, गांधीपार्क, गुरूद्वारा राज काम्पलेक्स, विवेकानन्द सर्किल, सदर बाजार, कैलाश मेडीकल, स्टेशन चौराहा होते हुए नदी किनारे स्थित मंदिर परिसर पहुंचकर विसर्जित हुई। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं को शीतल पेय वितरित किया गया। जुलुस शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरा एवं जुलुस का स्वागत करने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए वहीं पानी व शरबत की व्यवस्था की गई। मंदिर परिसर मे महा आरती के बाद महा प्रसादी का वितरण किया गया। संपादक लैएक अहमद, आबूरोड