← Back to Listings

सांतवी कक्षा की छात्रा के तीन शिक्षकों द्वारा छेड़छाड़ के मामले मे हुई तुरंत करवाई

Published on: March 05, 2016
News, Latest
गाँव के राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत सातवीं कक्षा की बालिका के साथ विद्यालय के तीन शिक्षकों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है| मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामवासी विद्यालय भवन में एकत्रित हो गए है| तथा नून गाव में एक समारोह में पहुची जिला प्रमुख श्रीमती पायल परसरामपुरिया को सुचना मिलते ही वो भी विधालय पहुची और जिला शिक्षा अधिकारी तहसीलदार कालन्द्री थानाधिकारी को सुचना दी। जिसके बाद ताबड़तोड़ पुलिस एव प्रशासनिक अमला मोके पे पहुचा।इस प्रकरण में जिला प्रमुख की सख्ती के जिला शिक्षा अधिकारी ने एक शिक्षक को सस्पेंड और 2 शिक्षको को एपीओ किया और 2 लड़को को पूछताछ के लिए कालन्द्री थाने ले जाया गया।जहा इस प्रकरण की छानबीन चल रही है। फुंगणि विधालय छेड़खानी प्रकरण में पोडित परिवार के परिजनों ने छेड़खानी और अश्लील वीडियो क्लिपिंग उतारने, व शिक्षको ने कालन्द्री थाणे में एंट्रोसिटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया व्ही ग्रामीणों ने ज्ञापन सोपा | संपादक हरीश दवे, सिरोही