← Back to Listings

नक्की झील में डूबने से एक युवक कि मौत: माउंट आबू

Published on: February 05, 2015
News
05/02/2015 माउंट आबू, नक्की झील में शहर के एक युवक की डूबने से मौत हो गयी। शाम के समय में लेक पर भ्रमण के लिए आए प्रत्यदर्शियों को हनुमान मांदिर के पास में जब एक युवक की लाश तैरती हुई दिखाई पड़ी जिसके सिंर से खून निकल रहा था इसकी घटना कि सुचना प्रत्यदर्शियों ने पुलिस को दी। माउण्ट आबू पुलिस निरीक्षक सज्जन सिंह व पुलिस उपाधीक्षक प्रीति कांकाणी मय जाब्ता मौके पर पहुंची और राहत कर्मियों के मदद से शव को बाहर निकला गया, बाद में परिजनों का सूचनास दी गयी। मौके पर परिजनों के आने के बाद में शव को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर शव का पोस्ट मार्टम कर परिजनों का सौप दिया गया। पुलिस के अनुसार शहजाद पुत्र सदीक भाई उम्र 32 वर्ष निवासी सानी गांव माउण्ट आबू का रहने वाला था और दोपहर में खाना खाकर के घर से निकला और नक्की पर घूमने गया था | News Courtesy: Kishan Vaswani.