← Back to Listings

बेटी बचाओ रैली में दिखा नारी शक्ति का रूप, प्रदेश भर में चलेगा अभियान

Published on: January 22, 2016
News, Latest
बेटियों को बचाने के साथ बनायें सशक्त-पायल आबूरोड। जब हर मानव इंसानियत को स्वीकार करेगा तब ही ये विभिन्न प्रकार के अभियान जो आज चलाये जा रहे है, इनकी सार्थकता होगी। आज इसी इन्सानियत को जगाने के लिये इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता पड़ती है। सिरोही की जिला प्रमुख पायल परसरामपूरिया ने ब्रह्माकुमारीज संस्था के महिला प्रभाग द्वारा निकाली गई बेटी बचाओ, सशक्त बनाओ रैली के उद्घाटन अवसर पर आबूरोड स्थित विष्णु धर्मशाला में सम्बोधित करते हुये कहा। आगे उन्होंने कहा कि आज के दौर में बेटा और बेटी में कोई भी अन्तर नहीं है। क्योंकि आज हर क्षेत्र में महिलायें पुरूषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। चाहे वे सरहद की रक्षा करनी हो या घर संवारने की जिम्मेवारी हर क्षेत्र में महिलायें पूर्ण रूप से भागीदारी निभा रही हैं। ब्रह्माकुमारीज संस्था में पूरे विश्व में पूरा प्रतिनिधित्व महिलायें कर रही है। Picture 268 इससे बड़ा सशक्तिकरण का उदाहरण और क्या हो सकता है। ये बहने ना केवल खुद को सशक्त बना रही है परन्तु बल्कि दूसरों की भी बुराईयों को समाप्त करने के लिए प्रेरित कर रही है। आबू पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि पूरे जिले ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में महिलाओं को सशक्त बनाने बेहतर कार्य कर रही है ब्रह्माकुमारीज संस्थान। जहॉं नारियों का सम्मान नहीं होगा वहॉं बेहतर समाज की स्थापना नहीं हो सकती। ब्रह्माकुमारीज संस्था इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। बेटियों को केवल बचाने ही नहीं बल्कि उन्हें सशक्त बनाने की जरूरत है, ताकि वे समाज में खुद को सशक्त बना सकें। महिला प्रभाग की मुख्यालय संयोजक बीके डा सविता ने कहा कि हमारा लक्ष्य महिलाओं को व्यक्तिगत स्तर पर इतना मजबूत बना देना ताकि वे समाज को सही दिशा दे सकें। इसके मददेनजर ब्रह्माकुमारीज संस्थान का महिला प्रभाग राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में अभियान चला रहा है। Picture 241 पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल ने कहा कि जिले में हमारे साथ एक ऐसी संस्थान है जो पूरे विश्व में महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। इसके साथ ही हमें आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक तारा भण्डारी, शांतिवन के मुख्य अभियन्ता बीके भरत समेत कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। रैली रही आकर्षण का केन्द्र: सिन्धी धर्मशाला से बेटी बचाओ सशक्त बनाओ रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में रानी लक्ष्मीबाई, देवी देवताओं की सजी सजीव झांकी, भारत माता की झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर श्रीगंगानगर की बीके मोहिनी समेत कई लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी।