← Back to Listings

सरल क्रेडिट सोसायटी, आबूरोड के संचालक गिरफ्तार

Published on: April 11, 2019
News, Latest
15 मामलो में 1 करोड़ के गबन का है आरोप आबूरोड़ | पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हैं आज शहर मे संचालित सरल क्रेडिट सोसायटी के गबन मामले में सोसायटी के संचालक रवि तंवर,कोषाध्यक्ष गुलज़ार व सचिव सोहन लाल जोशी को गिरफ्तार किया | सरल क्रेडिट सोसायटी के ख़िलाफ़ शहर थाने में के 15 मामले दर्ज है 15 मामलो में सोसायटी के खिलाफ एक करोड़ रुपये निवेशकों के हड़पने का आरोप है वही शहर थानाधिकारी अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि सोसायटी के खिलाफ गबन के मामले आये जिसपर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ जारी है | सोसायटी के खिलाफ ओर निवेशकों के रुपये हड़पने के मामले दर्ज हो सकते हैं।