← Back to Listings

अध्यक्ष हर्षित अग्रवाल व सचिव आयुष मंगल के निर्वाचन के साथ रोट्रेक्ट क्लब आबूरोड हुआ प्रारम्भ

Published on: October 14, 2020
Latest
आबूरोड । रोटरी क्लब आबूरोड के अध्यक्ष रोटेरियन मुकेष गर्ग ने बताया कि रोटरी क्लब आबूरोड के अंतर्गत उसके द्वारा युवा मोर्चा के संगठन रोट्रेक्ट क्लब का प्रारम्भ हो चूका है। रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यो का मुख्य उद्देष्य समाज सेवा कार्य करना है, जिसके लिए यह क्लब के सदस्य समर्पित है, इस क्लब के सदस्यों की सदस्यता के लिए पात्रता आयु 18 से 30 वर्ष होती है, इस वर्ष रोट्रेक्ट क्लब के संचालन के लिए उसके अध्यक्ष हर्षित अग्रवाल पुत्र हरीष अग्रवाल निर्वाचित हुए एवम आयुष मंगल पुत्र दिनेष मंगल, सचिव के रूप में निर्वाचित हुए हैं । रोट्रेक्ट क्लब क्लब के सलाहकार रोटेरियन के. ए. श्याम कुमार है तथा रोट्रेक्ट क्लब के अन्य सदस्यों में रोट्रेक्टर अक्षित भावनगरी, अदिति मिश्रा, राहुल जैन, आयुष सिंह, इषिता गर्ग, दिक्षा अग्रवाल, इषिका गर्ग, याषिका जैन, नमन अग्रवाल, चैतन्य बाकलिवाल, तनय अग्रवाल, डा. कृर्तिका जैन, मेहुल जैन, अर्पित सुराणा, गगन जैन, यष अग्रवाल, हनुमान मित्तल, सचिन गर्ग, आकाष सिंघल तथा एकांष अग्रवाल इस क्लब के सदस्य हैं ।