← Back to Listings

चोरो की नियत अब मंदिर पर भी बिगड़ी: बरलुट

Published on: July 26, 2016
News, Latest, Crime
जावाल। पुलिस थाना बरलुट के अन्तर्गत वराडा गांव मे सादुलसिहजी मन्दिर मे सोमवार रात्री को अज्ञात चोरो ने घुस कर पत्थर बरसाए व डरा धमका के मन्दिर का दरवाजा, दानपात्र तोड सामान लेकर भाग गये। सुबह ग्रामीण चोरी का पर्दाफाश करने को लेकर बॆठ गये। पुलिस अनुसार वराडा मे सादुलसिहजी मन्दिर मे सोमवार करीब 12 बजे अज्ञात चोर आए मन्दिर मे सो रहे केवाराम देवासी व दो अन्य कारिगरो पर पहले पत्थर बरसाए उसके बाद उनका सामान बिखेरा मोबाइल तोडा व डरा धमका के मन्दिर मे घुचे। मन्दिर के दरवाजा तोड अन्दर प्रवेश कर मुर्ति को क्षति पंहुचाई व दानपात्र तोड सामान चुराके भाग गये। केवाराम का कहना है कि ये लोग पिछे के दरवाजे होकर अन्दर घुचे अचानक हमारे उपर पत्थर बरसाए डराने लगे ओर मन्दिर से सामान लेकर भागे।सुचना पाकर रात्री पुलिस मोके पहुच ग ई थी। robbery-in-barlut-temple-2 ग्रामीणों को लगी भनक सुबह दाता के मन्दिर मे चोरी होने कि बात गांव मे भनक लगते ही ग्रामीण मन्दिर परिसर मे इकट्ठे हुए ओर चोरी का राज फास करने की बात लेकर बैठ गए सुचनापाकर सब इंचपेक्टर पुराराम व हेडकास्टेबल सोमाराम मोके पर आकर मन्दिर व आसपास मोका मुआयना किया।फिर ग्रामीणों से चर्चा की ओर उनकी बात सुनकर चोरी का राज जल्द खोलने का आश्वासन दिया।ओर उसके बाद जांच मे जुट गये। पूछताछ शक के आधार पर गांव के ओरण मे काम कर रहे मजदूरों को बुलाकर पुलिस कर रही जांच। उधर ओर चोरी एक ही रात मे बस स्टेण्ड पर दुकान व शराब की दुकान के भी ताले तोडे।देलदर अम्बालाल कलावन्त ने बताया कि उनके घर से बाइक ले उडे।देवासी समाज के मन्दिर मे भी तोडे ताले।