← Back to Listings

राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह 18 जनवरी से आगाज

Published on: January 16, 2021
Latest
सिरोही । राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह ( 18 जनवरी से 17 फरवरी, 2021) तक आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए जिला परिवहन अधिकारी नानजीराम गुलसर ने बताया कि जिला कलक्टर भगवती प्रसाद के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह जो 18 जनवरी २ाुरू होकर 17 फरवरी तक कार्य योजना बनाई गई है। जिसमें परिवहन व यातायात पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा, सडक संबंधी विभाग, रोडवेज, रेल, आॅटो मोबाइल डीलर्स, मोटर ड्राइविंग स्कूल्स, फिटनेस सेंटर, टायर डीलर्स, पेट्रोलियम डीलर्स, गैस एजेंसीज, टाॅल प्लाजा, एग्रीगेटर्स, सेवा प्रदाता, टेलीकाॅम तथा अन्य ऐससिएशन्स एवं यूनियन एवं महत्वपूर्ण बैठेकंें इसकी थीम ‘‘ सडक सुरक्षा- जीवन रक्षा’’ है। माह के दौरान समस्त हितधारक विभागों, संस्थाओं व आमजन की सहभागिता से आयोजित की जाने वाली गतिविधियां व कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा बनाई गई है। दिशा निर्देशों के अनुरूप समस्त गतिविधियों एक सुनियोजित कार्य योजना के तहत आयोजित किया जाना है।