← Back to Listings

सड़क सुरक्षा माह में जन जागरूकता के लिए प्रदर्शनी का अवलोकन एवं नियमों की जानकारियां दी: सिरोही

Published on: January 21, 2021
Latest
सिरोही, 21 जनवरी। परिवहन आयुक्त निर्देशों की अनुपालना में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत जिला परिवहन कार्यालय द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों के अलावा चैकपोस्ट मंडार एवं टोल प्लाजा पर भी सड़क सुरक्षा से संबंधित होर्डिंग व बैनर लगाए गये हैं। जिला परिवहन अधिकारी नानजी राम गुलसर द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं इस मौके पर कार्यालय में आने वाले आमजन को सड़क सुरक्षा के नियमों की पूर्ण जानकारी दी तथा उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी 17 फरवरी तक कार्य दिवस पर देखी जा सकती है। जबकि परिवहन उपनिरीक्षक गुलाब सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करने वाले वाहन चालकों को पुष्प देकर सड़क सुरक्षा के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को समझाते हुए वाहन चलाते समय सड़क नियमों की पूर्ण पालना की हिदायत दी, साथ ही बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए।