← Back to Listings

बदली सरकार, फिर खिला कमल, भाजपा ने जीती 115 सीटे, कांग्रेस 69 पर सिमटी

Published on: December 03, 2023
Latest
राजस्थान | राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किये गए जिसके अन्दर भाजपा ने बहुमत प्राप्त करते हुए 115 सीट पर अपनी जीत दर्ज की वहीं कांग्रेस को मात्र 69 सीट पर ही संतुष्ट होना पड़ा | अटकले लगाई जा रही थी की इस बार ट्रेंड बदलेगा व कांग्रेस फिर जीत दर्ज करेगी, गहलोत द्वारा जनता को दी गई विभिन्न योजनाओ के मद्देनज़र प्रतीत हो रहा था की कांग्रेस बहुमत हासिल कर लेगी लेकिन आज के परिणाम ने सभी समीकरण बदल दिए | भाजपा ने जीत दर्ज कर ट्रेंड को यथावथ बरकारा रखा, अब देखना होगा कोण बनेगा राजस्थान का मुख्यमंत्री | सिरोजी जिले की तीन विधान सभा में से 2 पर भाजपा ने जीत दर्ज की तो 1 सिट पर कांग्रेस ने बाजी मारी:- 1) आबू - पिंडवाडा से समाराम ग्रासिया ने लीलाराम गरासिया को हराया | 2) रेवदर - आबूरोड़ से कांग्रेस प्रत्याशी मोतीराम कोली ने जगसीराम कोली को हराया | 3) सिरोही - शिवगंज में ओटाराम देवासी रहे विजयी, संयम लोढ़ा को हार का सामना करना पड़ा |