← Back to Listings

सर्वेश्वर रद्युनाथ मंदिर का 70 वां पाटोत्सव सम्पन्न, नगर में निकाली शोभयात्रा

Published on: February 24, 2015
News
माउण्ट आबू - नक्की झील स्थित सर्वेश्वर रद्युनाथ मंदिर का 70 वां पाटोत्सव सोमवार को सम्पन्न हुआ। इससे पहले रद्युनाथ मंदिर में ब्राह्मणों के द्वारा किए जा रहे राम नाम महायज्ञ की पूर्णाहूति की गई। बाद में मंदिर में आए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। पिछल्ले तीन दिनों से चल रहे इस धार्मिक आयोजन में मंदिर प्रागंण में संत महात्माओं के प्रवचन व गुजरात राजस्थान से आए श्रद्धालुओं ने राम नाम संकीर्तन का अखंड़ पाठ किया। सोमवार की शाम को निकाली गयी शोभायात्रा में महंत अवधेश रामायणी,गुजरात शिगला मठ के महंत रामानंद चार्य महाराज,महाराज राधा किशन जी महाराज समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रथ में भगवान की प्रतिमा को विराजित कर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का नक्कीलेक,मुख्य बाजार,सब्जीमंड़ी समेत अन्य स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर पूजन व स्वागत किया। News Courtesy: Kishan Vaswani