← Back to Listings

युवाओ का कार्यक्रम - युथ जंक्शन

Published on: July 19, 2015
News, FrontPage Blogs
रेडियो मधुबन 90.4 FM आबूरोड और इसके आसपास के समुदाय के लिए एक बहुत ही अच्छा मंच है ! रेडियो मधुबन एक मूल्यनिष्ट रेडियो है जहा पर एक छोटे बच्चे से लेकर हर वर्ग के लिए कई कार्यक्रम प्रसारित होते है ! कहते है युवा आज की जरुरत को पूरा करता है और अगर युवा को आगे बढ़ने का और समाज को आगे बढ़ाने का मौका दिया जाये तो वह पूरी कोशिश के साथ अपने समुदाय का विकास कर सकता है ! रेडियो मधुबन भी कार्यक्रम युथ जंक्शन के माध्यम से इसी तरह का मौका हर युवा को दे रहा है ! युवाओं के कार्यक्रम को होस्ट करने वाला युवा भी पिछले 2 साल से इस कार्यक्रम को आसपास के युवाओं के साथ मिलकर कर रहा है ! इस कार्यक्रम में 2 या 3 युवा मिलकर किसी एक विषय पर सामूहिक रूप से चर्चा करते है ! विषय जैसे नशा,पर्यावरण,कॉलेज लाइफ और साथ ही साथ जो मुद्दे हाल में हमारे युवाओं को लगता है की इस विषय पर बात करनी चाहिए उन विषयो पर चर्चा होती है ! ये कार्यक्रम रेडियो पर सोमवार से शुक्रवार 5:30 से 6:00 बजे लाइव होता है ! अगर आप भी चाहते है की हम भी रेडियो मधुबन के कार्यक्रम युथ जंक्शन से जुड़कर अपने विचार और भी लोगो तक पहुचाये और अपनी एक अलग पहचान बनाये तो आप इसके लिए सम्पर्क कर सकते है ! रेडियो मधुबन के नम्बर 9414151415 पर आप अपने विचारो को ऑडियो के जरिये भी भेज सकते है व्हाट्सऐप पर 9680476008 ईमेल ID पर संपर्क कर सकते है - Kumar.vinod2694@gmail.com