← Back to Listings

पंजाब नेशनल बैंक के नये भवन का हुआ शुभारंभ: सिरोही

Published on: March 01, 2016
News, Latest
वरिष्ठ ग्राहकों को किया सम्मान पंजाब नेशनल बैंक सिरोही शाखा के नये भवन का शुभारंभ मंगलवार का मंल प्रमुख यूएस शेखावत तथा नगर परिषद के सभापति ताराराम माली ने फीता काट कर किया। पीएनबी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस मौके के पर मुख्य अतिथि शेखावत ने बैकिंग व्यवसाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सिरोही जिले में विस्तार योजना के तहत तीन नई शाखाएं खोलने के बारे में बताया साथ ही बैंक द्वारा संचालित राष्ट्रीय योजनाओं का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा नये भवन में ग्राहक सुविधाओं के बारें में भी जानकारी दी। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि सभापति माली ने पीएनबी सिरोही के कार्याे की सराहना की तथा शाखा के नये भवन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे नगर विकास का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर पेंशनर धीरेन्द्र सिंह ङ्क्षसदल ने इसे पीढियों का बैंक बताया कि तथा बैंक के इतिहास को दोहराया। वहीं 6 लोगों को ऋण स्वीकृत प्रपत्र वितरित किए साथ ही वरिष्ठ ग्राहक सीताराम कुम्हार तथा पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंदल ने बैंक के कार्याे की सराहना की। इस मौके पर वरिष्ठ ग्राहक कलीम अव्वल, जगदीश टेकवानी, बैंक के सेवानिवृत कर्मचारी नंदलाल अग्रवाल, मगनाराम माली को सम्मानित किया। संपादक हरीश दवे, सिरोही