← Back to Listings

सरकारी आदेशो मे ही गुजरात - राजस्थान सीमा पर उलझा रहा एक परिवार

Published on: April 29, 2020
Latest, News
आबूरोड। साहब हमे घर जाने दे, हमारे पास राजस्थान आने की स्वीकृति के, अगर आपने हमे यहां रोक लिया तो हम छोटे छोटे बच्चो के साथ इस भयानक गर्मी मे कहा रहेगें। साहब हमे जाने दो..। यह वाक्य आज राजस्थान -गुजरात सीमा पर राजस्थान सुरक्षाकर्मीयो द्वारा जब एक परिवार को रोका गया और उसे राजस्थान मे प्रवेश नही दिया गया तो यह परिवार अपनी पिढ़ा हाथ जोड कर अधिकारीयो व सुरक्षाकर्मीयो को बता रहा था। लेकिन उसे किसी भी तरह मदद नहीं मिली और वो परिवार गर्मी में अपने छोटे बच्चो के साथ परेशानी झेलता रहा | राजस्थान सरकार के आदेश व सिरोही जिला कलेक्टर के रोज नये आदेशो कि मार बोर्डर पर राजसथानी प्रवासी झेल रहे हे। ऐसा ही मामला आज आबूरोड कि मावल बोर्उर पर देखने को मिला। सिरोही जिले के वासा गांव का परिवार जो कि अहमदाबाद मे मजदूरी करने गया हुआ था लॉक डाऊन के कारण वो अपने घर नही पाया। परिवार के मुख्या ने बताया कि सिरोही विधायक संयम लोढा द्वारा जिला कलेक्टर से बात के बाद जिला कलेक्टर द्वारा जो आदेश निकाला गया उसके बाद ही हमने भी सिरोही जिला कलक्टर कि अनुमती लेकर आज अपने निजी वाहन मे परिवार के साथ आये। लेकिन राजस्थान कि मावल बोर्डर पर हमे रोक दिया गया। हमने स्वीकृति पत्र भी दिखाया लेकिन बोर्डर पर मोजूद अधिकारी किसी भी स्वीकृति को मानने का मना करते रहे ओर उनको वापस अहमदाबाद जाने का बोल दिया। हम छोटे छोटे बच्चो को लेकर कहा जाये। प्रशासनिक आदेश पर भी प्रशासनिक अधिकारी एक राूय नही होने से हम जेसे प्रवासीयो का काफी परेसानी हो रही है लेकिन हमारी सुनने वाला कोई नही है। इस बारे मे मौजूद अधिकारीयो से बात करनी चाही तो उसके लिए भी किसीने हामी नहीं भरी | आबूरोड़ | लईक अहमद | 29/04/2020