← Back to Listings

आबूरोड प्रेस क्लब के लिए पार्षद सुमित जोशी की मांग पर पत्रकार भवन को मिली स्वीकृति

Published on: February 20, 2021
Latest
आबूरोड। नगरपालिका कि बजट बैठक मे पार्षद सुमित जोशी ने कहा कि नगरपालिका के हर कार्यो को अपने खबारो ओर चेनलो के माध्यम से हाईलाईट किया जाता हे, जितना शहर के विकास मे पालिकाध्यक्ष, पार्षदो को सहयोग रहता है उतना ही पत्रकारो को भी रहता है इसलिये दरबार स्कूल के बहार नगरपालिका के चूंगी भवन पत्रकारो को देने का प्रस्ताव रखा जिसका पालिकाध्यक्ष के साथ सभी पार्षदो ने ध्वनि मत से पारित करते हुये स्वीकृति प्रदान कि साथ ही पालिकाघ्यक्ष मगनदान चारण ने कहा कि पत्रकारो को बिजली, फर्नीचर युक्त भवन तैयार करके दिया जायेगा। पार्षद सुमित जोशी ने सभी प.त्रकारो का आभार व्यक्त किया।