← Back to Listings

सी.आई.टी कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिये कराइ गयी प्लेसमेंट ड्राइव

Published on: February 05, 2021
Latest
गुरुवार को सी आई टी कॉलेज में रत्नामणि मेटल्स एंड पाइपस लिमिटेड द्वारा कैंपस प्लेसमेंट्स का आयोजन किया गया। कंपनी की तरफ से एचआर घनश्याम पुरोहित ने प्लेसमेंट की शुरआत कंपनी के काम एवं कंपनी के लक्ष्यों को साझा कर की, इसके बाद महाविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को उनकी टेक्निकल एवं तार्किक क्षमता के आधार पे चयन कर अंतिम साक्षात्कार हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया। प्लेसमेंट में कुल 30 छात्रों ने भाग लिया जिसमे से कृष्ण राठौर, राजू कुमार , दीपक खंडेलवाल, यश कुमार, जयराज सिंह एवं मोहित कुमार को अंतिम साक्षत्कार के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज निदेशक तेजस शाह ने कंपनी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्लेसमेंट आॅफिसर अनु बडौला, रजनेश यादव, रुखसाना सैफी, प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर तुषार बरोट, राहुल शर्मा, संजूरानी मित्तल आदि का सहयोग रहा |