← Back to Listings

लोगो के पानी की समस्या सुन अपनी बात कहते हुए: पायल परस्रम्पुरिया

Published on: March 30, 2015
News
29/03/2015 आबूरोड, तलेटी पर स्थित मुखरी माता मंदिर में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में सिरोही जिला प्रमुख पायल परस्रम्पुरिया जी ने लोगो की समस्या सुनी | रेडियो मधुबन के रेडियो जॉकी के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की उन्होंने लोगो को उनकी समस्या का जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया | उन्होंने कहा की पुरे जिले में पानी की समस्या है और इसके लिए हम अपनी और से पूरा प्रयास कर रहे है की लोगो के पानी की समस्या का समाधान हो | उनका कहना है की इस बार जो सरपंच के लिए शिक्षित सरपंच के चुनाव हुए वह बहुत ही सही बात है | इससे गाव का विकास बड़ी ही तेजी से हो सकता है | स्नेह मिलन में आये हुए कुछ लोगो ने कहा की इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि जो समाज के प्रतिनिधि है | उन्हें समाज और गाव का विकास करने का प्रोत्साहन मिले | इस कार्यक्रम का आयोजन तलेटी के कुछ गणमान्य लोगो ने बड़ी ही श्रद्धा और आस्था के साथ किया | RADIO-MADHUBAN-90-4-ABU-ROA News Courtesy: RJ Vinod, Radio Madhuban 90.4