← Back to Listings

हिंगोनिया गौ शाला में हुई सैकड़ो गाय की मोत के विरोध में एनएसयूआई ने आबूरोड में ओटा राम देवासी का पुतला फूंका

Published on: August 10, 2016
News, Latest
एनएसयूआई जिला महासचिव भवानीशंकर के नेतृत्व एवं कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में जयपुर की हिंगोनिया गौ शाला में बेजुबान सैकड़ो गाय की सरकार की लापरवाही और पशुपालन मंत्री की अनदेखी की वजह से हुई मौतों के विरोध में आज आबूरोड के मुख्य चौराहे पर गौपालन मंत्री ओटा राम देवासी का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरीश चौधरी, जिला अध्यक्ष गंगा बहन गरासिया, नेता प्रतिपश् नरगिस कायमखानी, जिला सचिव हाफिज खान, पूर्व पालिका अध्यक्ष अश्विन गर्ग, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, पूर्व प्रधान अणदाराम गरासिया, पंचायत समिति सदस्य लीलाराम गरासिया, लखमाराम गरासिया, उप प्रधान हरीश चन्द, पार्षद कान्ति परिहार, योगेश सिंघल, दीपक सैनी, मीनू सैनी, पूर्व पार्षद शिव शंकर शर्मा, माधव मारू, सुनिलराज, एनएसयूआई के कय्यूम खान, केतन पुरोहित, भवानी शंकर, इमरान खान, भरत मेघवाल, ऐजाज खान, शाहरुख खान, राजेश राठौर, अल्पसंख्यक के जोधपुर सम्भाग प्रवक्ता मोहम्मद जुनैद आदिल, एससी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष जयंती मारू, भरत मेघवाल, दिनेश परिहार, विक्रम सिंह, सोवल खारवाल, अम्बेडकर सेवा समिति के राजेन्द्र परमार, ज्ञानप्रकाश, मनीष सिंघल, वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मेश जैन, सागरमल अग्रवाल, सुलेमान नागौरी, मनोहर रावल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।