← Back to Listings

नारायण सेवा संस्थान द्वारा आबूरोड़ में आयोजित निःशुल्क योग्यजन सहायता हेतु शिविर में 270 विकलांग लाभान्वित

Published on: November 29, 2014
News
29/11/2014 आबूरोड, नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय,सिरोही एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से तथा लाॅयन्स क्लब आबूरोड़ अरावली के सहयोग से अग्रवाल विष्णु धर्मशाला, आबूरोड़ जिला सिरोही में 28 नवम्बर 2014 को एक विशाल निःशुल्क विशेष योग्यजन सहायता हेतु शिविर का आयोजन किया गया ।        आयोजित शिविर में 270 विकलांगों की संस्थान के चिकित्सकों द्वारा विकलांगता की जाँच की गयी, इनमें से 35 विकलांगों को संस्थान के उदयपुर स्थित अस्पताल निःशुल्क आॅपरेशन हेतु चयन किया गया। शिविर के दौरान 72 विकलांगों को ट्राईसाईकिल, 35 विकलांगों को व्हीलचेयर , 25 मूकबधिर रोगियों को श्रवणयंत्र वितरित किये गये। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें +91-294-6622222

संस्थान के चिकित्सक विकलांगता की जाँच करते हुए

narayan-seva-udaipur