← Back to Listings

15 अगस्त से माउंट आबू में प्लास्टिक इस्तमाल पर होगा दंड

Published on: July 02, 2019
Latest, News
माउंट आबू | प्लास्टिक आज सिर्फ किसी शहर या देश की नहीं बल्कि पुरे ब्रह्माण्ड के लिए अभिशाप बन चूका है जो की धीरे धीरे पर्यावरण व जीव जंतु के लिए विष की तरह घुल रहा है | हम सभी प्लास्टिक के खतरनाक प्रभाव से वाकिफ है लेकिन फिर भी हम बेहिजक उसका इस्तमाल कर रहे है लेकिन अब बहुत हो गया अब और न होने दे पर्यावरण का नाश, प्लास्टिक का उपयोग बंद कर बचाए ये जहां | आज माउंट आबू में एस.डी.एम डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने प्लास्टिक पर बैन व पानी संरक्षण हेतु आम जन की बैठक बुलाई जिसमे विभिन्न संगठनो के प्रतिनिधियो ने अपनी राय रखी जिसके पश्चात निन्म बाते तय की गई | 1) प्लास्टिक की थैली, ग्लास, डोने आदि पर सख्त प्रतिबन्ध लगाये जायेगा अतः 15 अगस्त के बाद अगर कोई इस्तमाल करता है तो उस पर दंड किया जायेगा | 2) पानी की बोटल से पार पाने के लिए पानी ए.टी.एम लगाये जायंगे व होटल में पर्यटकों को स्टील या कांच के बोटल देना अनिवार्य किया जायेगा | 3) दूध की थेलि वापस करने पर ग्राहक कों दूसरी दूध की थेली खरीदने पर 50 पैसे की छुट मिल सकती है | 4) 5 नये कचरा संघ्रहण वाहन जोड़े जायेंगे ताकि कचरा रोड पर फैलना कम हो सके | 5) थेलियो की जगह कागज़ की थेली, गृहउद्योग से कपडे की थैली आदि अन्य उपायों से प्लास्टिक की थेली पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध किया जायेगा | 6) 15 अगस्त के पश्चात फेज़ 2 में प्लास्टिक में आने वाली खाद्य व अन्य सामग्री, एवं प्लास्टिक बोटल पर कैसे प्रतिबन्ध लगाया जाये उस पर चर्चा की जाएगी | For the video news of meeting Click Here ऐसे और कई कदम उठाये जायेंगे जिससे की माउंट आबू में प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाया जा सकेगा, 15 अगस्त तक इस सन्दर्भ में लोगो को जागरूक किया जायेगा एवं उसके पश्चात पालना न करने पर दंड किया जायेगा | जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जुड़े कोई भी प्रोजेक्ट के लिए एस.डी.एम से अनुमति तुरंत प्रभाव से मिल सकेगी, एवं पुरनी बावड़ी आदि को फिर से जीवित किया जायेगा |