← Back to Listings

नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर निकाली वाहन रैली : माउंट आबू

Published on: March 27, 2017
News, Latest
माउण्ट आबू | नव वर्ष आयोजन समिति के द्वारा नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर सोमवार को एक विशाल वाहन रैली निकाल कर विक्रम संवत नवसंवत्सर को भव्य रूप में मनाने का आवाह्न शहरवासियो से किया गया । रैली शक्ति माता मन्दिर से आरम्भ कर माँच गाँव.मुख्य बाजार से होते हुए देलवाडा एवं अंत में कुमारवाडा क्षेत्र में वाहन रेली का समापन हुआ। रैली के समापन पर महा आरती का आयोजन किया गया। नाव वर्ष समारोह समिति के अधय्क्ष ओम जी आचार्य ने भव्य रूप में नव वर्ष को मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि,हिन्दू समाज के लिए इस नाव वर्ष से कई गौरवमयी अध्यायो का निर्माण हुआ था । साथ ही यह देश की सभ्यता व् संस्कृति का भी घोतक है । इस अवसर पर गौरव गोयल, नरपत चारण, मुकेश अग्रवाल, देवी लाल बामनिया, गौरव कौशिक, ईश्वर चंद डागा,भास्कर अग्रवाल, माँगी लाल काबरा, महेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह परमार, देवेंद्र सिंह चम्पावत, जगदीश टाक, जौराराम देवासी, अजित सिंह सहित दो सौ दो पहिया वाहन सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओ ने वाहन रैली में भाग लिया |