← Back to Listings

नवसवंतसर वर्ष का भव्य स्वागत आबू की भूमि पर

Published on: March 23, 2015
News
21/03/2015 माउंट आबू, नवसवंतसर वर्ष के स्वागत के उपलक्ष्य में शनिवार को पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू के रामलीला रंगमंच पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। रामलीला रंगमंच पर आचार्य ओम प्रकाश के आचार्यत्व में जयकरण और शिवनाथ के नेतृत्व में आयोजित किए गए यज्ञ में वैद्य गजानंद, भानूप्रताप सिंह आदि दंपत्तियों ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां डाली। नवसवंत्सर स्वागत समिति व विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सवेरे से ही बड़ी संख्या में छात्रों ने तिलक लगाकर व मौली बांधी। युवकों ने विभिन्न स्थानों गली, मोहल्लों, सडक़ों, बाजारों, घरों में जाकर लोगों का मुंह मीठा करवाते हुए टीका चंदन से स्वागत कर नववर्ष की बधाई दी। नक्की झील पर दीपदान, आतिशबाजी, भारतमाता पूजन आदि कार्यक्रमों का भी धूमधाम से आयोजन किया गया IMG_9265 नवसवंत्सर के स्वागत के लिए दीप दान, कवी सम्मलेन जैसे अनेक कार्यक्रम की कुछ तस्वीरे हम लाये है आपके लिए IMG_9191 IMG_9103 IMG_9198 IMG_9229 IMG_9252 IMG_9289 IMG_9294 कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर और पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना दवे, जगदीश टाक, विजयगोयल, भीमङ्क्षसह देवड़ा, संजय सिहंल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालूगण उपस्थित थे।