← Back to Listings

माउंट आबू को पहचान देगा वीणा पंचाल द्वारा बनाया गया लोगो

Published on: January 27, 2019
News, Latest
माउंट आबू | गणतंत्र दिवस के करीब 3 हफ्ते पहले नगर पालिका आबू पर्वत द्वारा एक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजीत की गयी जिसमे माउंट आबू के लिए एक लोगो डिजाईन कर मेल करना था | इस प्रतियोगिता में कुल 25-30 लोगो ने अपने डिजाईन मेल किया जिसमे से "वीणा पंचाल" पुत्री "हरीश पंचाल" का डिजाईन चयनित हुआ | लोगो को चयन करने की प्रतिक्रिया में हाथ से/ पेंटिंग से बनाये गए लोगो को प्राथमिकता दी गयी और जैसा की लोगो में माउंट आबू के टॉडरॉक, नक्की झील आदि की झलक है इस लोगो का चयन एस.डी.एम डॉ. रबिन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में हुआ | (नगरपालिका मंडल आबू पर्वत लोगों कंपटीशन माउंट आबू में प्रथम स्थान पर रही वीना पंचाल माउंट आबू उपखंड अधिकारी डॉ रविंद्र गोस्वामी आईएएस द्वारा सम्मान प्राप्त करते हुए) इसी लोगो को अब जयपुर में रजिस्टर कराया जायेगा जिसके पश्चाचात इसका उपयोग आबू के पहचान के तौर पर किया जा सकेगा |