← Back to Listings

माउण्ट आबू में गुरू नानक जयन्ति की तैयारियां शुरू,निकाली प्रभातफेरी

Published on: November 05, 2014
News
शहर के गुरूद्बारा गुरू नानक दर्शन में गुरू नानक देव के 545 वें परम्परानुसार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस क्रम में अल सुबह गुरूद्बारा के सचिव नत्था सिंह के अनुसार प्रभात फेरी निकाली जा रही है। मंगलवार को ग्लोबल अस्पताल के सौजन्य से बी पी,डायबीटिज,हेल्थ चैक अप का निशुल्क शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आने वाले लोगों की निशुल्क जांच की गयी। मंगलवार की ही शाम को दिल्ली से आए भाई रणबीर सिंह के नेतृत्व में रागी जत्था शब्द कीर्तन करेगा। दो दिन तक इसी प्रकार से क्रम चलेगा। 6 नवम्बर गुरूवार को अल सुबह सात से नौ बजे तक आसा दी वार के क्रम में शब्द कीर्तन संगत के द्बारा किया जाएगा। बाद में नौ बजें के बाद में दोपहर ड़ेढ़ बजें तक दिल्ली से आए भाई रणबीर सिंह व सतनाम सिंह का रागी जत्था अपने शब्द कीर्तन व गुरूवाणी पर व्याख्यान प्रस्तुत करेगा। News Courtesy: Kishan Vaswani Edited by: Sanjay