← Back to Listings

पंडि़त दीन दयाल उपाध्याय की 100 वीं जयन्ति पर शहर में हुए योग शिविर व रक्त दान

Published on: September 25, 2015
News, Latest
माउण्ट आबू, शहर के गलोबल अस्पताल में पंडि़त दीन दयाल जी की 100 वीं जन्म शताब्दी को भाजपा के कार्यकर्ताओं व सहयोगी संगठनों ने परम्परानुसार कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। इस मौके पर एक होटल के परिसर में पंच क्रांति के सहयोग से योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 150 से भी अधिक लोगों ने भाग लेकर योग के आसन किए। mount-abu-yoga-2 बाद में शहर के गलोबल अस्पताल में विद्यार्थ परिषद् व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 78 लोगों ने रक्तदान किया। बाद में शाम को स्थानीय नैब फिरोज नौशिर मेरवान अंधजन पुर्नवास केन्द्र में संचालित अंध विद्यालय में दृष्टिबाधित छात्रों को फल वितरित किए गए। शाम को एक होटल में संगठन की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लेक र के भाजपा के जनपयोगी कार्यों व योजनाओं को आमजन के मध्य प्रचारित कर उनका आमजन को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का आह्वान किया। blood-donation-camp-29-9-2015-3 blood-donation-camp-29-9-2015-2 राजकीय महाविधालय आबुरोड में पंडित दीनदयाल उपध्याय जयन्ति पर हुए रक्त दान शिविर में 72 यूनिट रक्त यूनिट प्राप्त की गई blood-donation-camp-29-9-2015-4